
फिल्म की कहानी मुगलकालीन भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां वीरा मल्लू नाम का एक डाकू औरंगज़ेब के खजाने को लूटने की योजना बनाता है। इसमें वीरता, न्याय की लड़ाई और क्रांति की भावना को दिखाया गया है। ट्रेलर से यह साफ है कि फिल्म में एक्शन, इमोशन और इतिहास का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।
Hari Hara Veera Mallu को करीब ₹150 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनाया गया है। इसमें भव्य सेट्स, ऐतिहासिक कॉस्ट्यूम्स और हाई क्वालिटी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है। यह एक पैन इंडिया रिलीज़ है, जो तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी।
बॉक्स ऑफिस विश्लेषकों के मुताबिक, फिल्म की ओपनिंग ₹70 से ₹75 करोड़ के बीच हो सकती है।तेलुगु स्टेट्स में ₹40-45 करोड़ और हिंदी बेल्ट से ₹10-15 करोड़ बाकी भाषाओं और ओवरसीज़ से ₹10-15 करोड़ की कमाई का अनुमान है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग और फैन बेस को देखते हुए यह आंकड़ा और भी ऊपर जा सकता है।
राम चरण की आने वाली फिल्म “Game Changer” भी बड़े बजट और हाई एक्सपेक्टेशन वाली है, जिसकी ओपनिंग ₹80-90 करोड़ तक होने की संभावना है। ऐसे में लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या पवन कल्याण की फिल्म Game Changer के ओपनिंग रिकॉर्ड को चुनौती दे सकती है? अगर कंटेंट दमदार निकला तो यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा।पवन कल्याण के फैंस उनके हर प्रोजेक्ट को एक त्यौहार की तरह मनाते हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म के टीज़र और ट्रेलर को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, एडवांस बुकिंग में हो रही तेजी, और थियेटर्स के बाहर का माहौल यह दर्शा रहा है कि फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है।
अगर Hari Hara Veera Mallu को पॉजिटिव रिव्यूज़ और वर्ड ऑफ माउथ मिला, तो यह फिल्म न केवल ₹200 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है, बल्कि पवन कल्याण की सबसे बड़ी हिट भी बन सकती है। इसका कंटेंट, स्टार पॉवर और प्रजेंटेशन इसे एक ब्लॉकबस्टर बना सकता है। अब देखना होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Leave a Reply