Site icon तेज रफ्तार खबर

IND vs ENG: क़रीब 3,000 दिन और 102 टेस्ट के बाद लियाम डॉसन ने टेस्ट क्रिकेट में वापसी की

https://twitter.com/englandcricket?s=21

लियाम डॉसन की परी-कथा जैसी वापसी-: इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने टेस्ट क्रिकेट में ऐसी वापसी की है जिसे ‘परी कथा’ कहना गलत नहीं होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में डॉसन की वापसी सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है। लंबे इंतजार के बाद मैदान पर लौटकर उन्होंने शानदार प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया।आठ साल बाद टेस्ट में डॉसन ने वापसी दिखाई जिसमे वो अपने टेस्ट करियर का आखिरी मैच 2,928 दिन (लगभग 8 साल) पहले खेला था। इतने लंबे गैप के बावजूद उन्होंने खुद को फिट और तैयार रखा। अब 102 टेस्ट मैचों के बाद उन्हें फिर से टीम में मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों हाथों से लपक लिया।

वापसी करते ही विकेट चटकाया बुधवार को मैदान पर उतरते ही डॉसन ने लगभग तुरंत ही प्रभाव छोड़ा और आठ साल बाद अपना पहला टेस्ट विकेट लिया। यह पल उनके लिए भावुक और खास रहा, क्योंकि इतने लंबे समय बाद इंटरनेशनल लेवल पर सफल होना आसान नहीं होता।अनुभव और आत्मविश्वास का मिला फायदा

डॉसन की वापसी यह साबित करती है कि अनुभव और आत्मविश्वास कभी बेकार नहीं जाते। उन्होंने घरेलू क्रिकेट और अन्य फॉर्मेट्स में लगातार मेहनत की, जिसका फल उन्हें अब मिला है। उनकी गेंदबाज़ी में वह धार दिखाई दी जिसने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया। इंग्लैंड टीम को मिली मजबूती डोसन की मौजूदगी से इंग्लैंड को स्पिन विभाग में मजबूती मिली है। उनके इस प्रदर्शन से टीम को न सिर्फ इस सीरीज़ में फायदा मिलेगा, बल्कि यह भी साबित हो गया कि पुराने खिलाड़ी भी किसी भी समय मैच का पासा पलट सकते हैं।

·

Exit mobile version