Site icon तेज रफ्तार खबर

Tata Harrier EV बनी देश की सबसे ताकतवर इलेक्ट्रिक SUV!जानिए कैसे

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV को ₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह वाहन लंबी रेंज, एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जिससे यह इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में एक मजबूत प्रतिद्वंदी बनकर उभरा है।Harrier EV पावर भी, स्टाइल भी, भविष्य भी।

टाटा हैरियर ईवी में आधुनिक तकनीक से युक्त दो बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं, जो लंबी दूरी की यात्रा के लिए आदर्श माने जाते हैं।ऐसी तकनीक भारत में पहली बार आयी हैं बैटरी और रेंज विकल्प

1️⃣ 65kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी

• ARAI (MIDC) प्रमाणित रेंज: लगभग 500–550 किलोमीटर

• वास्तविक रेंज (शहर व हाईवे मिश्रित): लगभग 400–430 किलोमीटर

2️⃣ 75kWh लिक्विड-कूल्ड बैटरी (टॉप वेरिएंट में उपलब्ध)

• ARAI (MIDC) प्रमाणित रेंज: 627 किलोमीटर

• वास्तविक रेंज: लगभग 480–505 किलोमीटर

टाटा मोटर्स ने हैरियर ईवी के sath लाइफटाइम वारंटी कि घोषणा कि है, यह सुविधा भारत में पहली बार किसी इलेक्ट्रिक कार में उपलब्ध कराई गई है।

5-सीटर SUV: सभी वेरिएंट्स में 5 लोगों के बैठने की सुविधा।खासकर लंबी यात्राओं के लिए बेहतरीन।आगे की पैसेंजर सीट पीछे सरकाई जा सकती है, जिससे पीछे बैठने वाले को ज्यादा लेगरूम मिलता है।इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल ड्राइवर सीट है,इसके साथ ही फ्लोटिंग टचस्क्रीन 14.5-इंच का बड़ा QLED डिस्प्ले (सैमसंग का), जो केंद्र में लगा होता है बिलकुल एक स्मार्टफोन जैसा अनुभव देता है और 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले ये रीयल टाइम चार्जिंग, रेंज, स्पीड और ADAS अलर्ट दिखाता है।इसके साथ JBL साउंड सिस्टम दी गयी हैं जिसमें 9 स्पीकर मौजूद है।

बूट स्पेस: लगभग 445 लीटर यदि आप पीछे की सीटें फोल्ड कर दें बूट स्पेस और भी ज़्यादा हो सकता है करीब 800–900 लीटर तक बढ़ सकता है।
टाटा हैरियर में 5 स्टाइलिश कलर ऑप्शन में है गोल्डन ब्राउन,ग्रे,वाइट,ब्लू और स्टील्थ ब्लैक,ये सभी कलर मैटेलिक फिनिशिंग में उपलब्ध है।

अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो इसके लिए गवर्नमेंट की तरफ़ से 1.5 लाख तक की छूट और रोड टैक्स पर भी छूट है।

Exit mobile version