महाराष्ट्र में सर्दी ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताज़ा अपडेट के मुताबिक, उत्तर महाराष्ट्र और पश्चिम/मराठवाड़ा के कई जिलों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
❄️ किन जिलों में सबसे ज़्यादा असर?
IMD के अनुसार, नाशिक, जळगाव, धुळे, नंदुरबार, अहिल्यानगर, पुणे और सोलापुर में ठंड का असर ज्यादा देखा जा रहा है। इन इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे नीचे पहुंच रहा है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

हवामान विभाग (IMD) का अनुमान कहता है की उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान गिर रहा है और यह थंडी की लहर आगे भी कुछ दिनों तक जारी रह सकती है। कुछ इलाकों में तापमान रात में १०°C से भी नीचे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।हालांकि अगले सप्ताह थंडी की तीव्रता में कुछ कमी भी संभव है।फिर भी लोंगो को सतर्कता बरतनी की ज़रूरत है इसलिए IMD ने कुछ जिलों में कोल्ड वेव जैसी स्थिति को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को खास सावधानी रखने को कहा गया है।लोगों के लिए सलाह
- सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनें
- कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी रखें
- सर्दी से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं में लापरवाही न करें

Leave a Reply