
हीरो स्प्लेंडर 100cc सेगमेंट की सबसे भरोसेमंद और सबसे ज़्यादा बिकने वाली कम्यूटर बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹73,000 – ₹80,000 के बीच होती है, जो कि बजट-फ्रेंडली है।इसलिए ये आम लोगो के लिए किफायती साबित हुए है,यानी अगर आपका बजट कम है, तो आपको बहुत महंगी बाइक लेने की ज़रूरत नहीं स्प्लेंडर में वही ज़रूरी चीज़ें मिल जाती हैं।
इसकी सबसे बड़ी ख़ास बात है माइलेज:लगभग 70 km/l तक मिलता है — यानी रोज़ाना 30–50 km चलाने से पेट्रोल का खर्च बहुत कम होगा।इससे आप हर महीना इंधन पर बहुत बचत कर सकते हैं खासकर अगर रोज़ ऑफिस / कॉलेज / गाँव-शहर के बीच चलाते हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस में इंजन: ~97.2 cc, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक,पावर: ~8 HP,टॉप स्पीड: ~85–90 km/h,गियर: 4-speed manual,ईंधन टैंक: ~9.8 L ये सब फीचर्स रोज़ाना सिटी-ड्राइविंग के लिए काफी अच्छे हैं।इस बाइक को चलाना और मेंटेनेंस करना बहुत आसान है।Hero के सर्विस-सेंटर्स पूरे भारत में मौजूद हैं, जहाँ स्पेयर पार्ट्स सस्ते मिलते हैं।लंबे समय तक कोई बड़ी दिक्कत नहीं।
इसलिए यह खासकर छोटे शहरों & ग्रामीण इलाक़ों के लिए भी बेहतरीन चॉइस है जहाँ सर्विस-सेंटर्स और पार्ट्स आसानी से मिल जाते हैं।
Leave a Reply